Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज प्रतिनिधिसभा बैठक, नागरिकता विधेयक पेश करने की तैयारी

 
फाइल तस्वीर

काठमांडू, १३ जुलाई । प्रतिनिधिसभा बैठक आज ११ बजे के लिए तय हुआ है । संसद् सचिवालय के अनुसार आज के लिए तय बैठक में नेपाल नागरिकता (प्रथम संशोधन) विधेयक–२०७९ पेश करने की तैयारी है । सचिवालय द्वारा तय संभावित कार्यसूची के अनुसार गृहमन्त्री बालकृष्ण खाँड की ओर से उक्त विधेयक संसद् में पेश किया जाएगा । विधेयक के विरुद्ध सांसद् प्रेम सुवाल, शेरबहादुर तामाङ और भीमबहादुर रावल की ओर से प्रस्तुत विरोध की सूचना भी निणयार्थ पेश की जाएगी ।
इसके अलवा नेपाल रेल्वे विधेयक २०७९ के ऊपर प्राप्त संशोधन प्रस्ताव को निर्णयार्थ पेश करने की कार्यसूची भी है । इसीतरह आयुर्वेद विश्वविद्यालय विधेयक २०७६ संबंधी विषय में पेश होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *