Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
नेकपा एमाले का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण सोमवार को जनकपुरधाम में संपन्न हुयी। रामावतार यादव की अध्यक्षता में संपन्न इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा प्रमुख अतिथि थे। उन्होंने कहा कि नेकपा एमाले पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो हिमाचल, पहाड़, मधेश को समान रुप से विकास के लिए तत्पर है। शर्मा ने कहा कि मधेशी के समान अधिकार तथा नागरिकता समस्या के लिए ओली पहले ही राष्ट्रपति से अध्यादेश ला चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देउवा अमरीका के नीति को अंगीकार किए हैं जो देश के लिए अहितकर हैं। प्रचंड की नीति को भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अन्य पार्टियों से परित्याग कर एमाले में प्रवेश कर रहे हैं। देश में स्थायी सरकार एमाले पार्टी ही दे सकती है। नेकपा एमाले के स्थायी सदस्य तथा पूर्व मंत्री प्रभु साह, पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुबीर महासेठ ने भी पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिए। मधेश प्रदेश के सभी जिला से पार्टी के पदाधिकारी इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com