नेपाल का पासपोर्ट विश्व में ही ‘कमजोर पासपोर्ट’ के सूची में
काठमांडू, २० जुलाई । नेपाली राहदानी (पासपोर्ट) विश्व में ही ‘कमजोर पासपोर्ट’ की सूची में दिखाई दी है । ‘हेल्ली पासपोर्ट इन्डेक्स २०२२ क्वाटर थ्री’ द्वारा वर्गीकृत (रैकिंग) रिपोर्ट में नेपाल का पासपोर्ट कमजोर में से ७वें स्थान में है ।
रैकिंग में कूल ११२ देशों का पासपोर्ट समावेश है, जिसमें नेपाल १०६वे स्थान में है । नेपाल से कमजोर पासपोर्ट क्रमशः प्यालेस्टाइन, यमन, पाकिस्तान, सिरिया, इराक और अफगानिस्तान का है । रिपोर्ट अनुसार सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट जापान का है, जापान का नाम एक नंबर पर है । शक्तिशाली पासपोर्ट सूची के अग्रस्थान में जापान के साथ साथ सिंगापुर, साउथ कोरिया, जर्मनी, स्पेन, फिनल्याण्ड, इटली, लक्जबर्ग, अष्ट्रिया, डेनमार्क, नेदरल्याण्ड, स्डेन है । पासपोर्ट की पहुँच के आधार पर यह रैकिंग की गई है ।

