विराटनगर से अपहरित एक वर्षीया बालिका को भारत से किया गया उद्धार
विराटनगर, २० जुलाई । विराटनगर स्थित शेषरोड से अपहरित एक वर्षीया बालिका को नेपाल पुलिस ने भारत से उद्धार किया है । प्रदेश नं. १ पुलिस कार्यालय क्षेत्रीय अनुसंधान समूह और जिला पुलिस कार्यालय मोरङ की संयुक्त टोली ने अपहरित निकिसा यादव को भारत से उद्धार किया है । प्राप्त विवरण अनुसार निकासा को अञ्जली साह ने बोर्डर तक ले गई थी और उसके बाद उन्होंने बालिका को दूसरे व्यक्ति को हस्तान्तरण किया था । निकासा गिरफ्तार कर अनुसंधान करने पर बालिका संबंधी थप विवरण प्राप्त हुआ था । बालिका को भारत, दरभंग तक पहुँचाया गया था । पुलिस का कहना है कि घटना संबंधी विस्तृत अनुसन्धान जारी है ।

