लहान नगरपालिका के उपमेयर विरुद्ध यौन दुव्र्यहारका आरोप

काठमांडू, २२ जुलाई । सिरहा जिला स्थित लहान नगरपालिका के उपमेयर रामचरित्र महतो के विरुद्ध यौन दुव्र्यहारका आरोप लगा है । जिला पुलिस कार्यालयर सिरहा में उनके विरुद्ध जबरजस्ती बलात्कार करने के आरोप में शिकायत दर्ज हुआ है । घटना गत जेठ महिना की ही है । लेकिन पुलिस की असहयोग के कारण देर से घटना सार्वजनिक हुआ है । विभिन्न अधिकारवादी संघ–संगठन की ओर से दबाव होने के बाद ही पुलिस ने शिकायत को पंजीकृत की है ।
प्राप्त सूचना अनुसार नगरपालिका की ओर से सार्वजनिक भ्याकेन्सी में पीडित महिला ने कम्प्युटर अपरेटर पद के लिए निवेदन दिया था, नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर उपमेयर महतो ने यौन दुव्र्यहार किया है । पीडित महिला ने कहा है कि शुरु में उन्होंने कार्यालय बाहर ही बाचचित किया था, बाद में कार्यालय स्थित गोप्य रुम में बुलाकार बलात्कार करने का प्रयास किया है ।
पुलिस ने कहा है कि उपमेयर को गिरफ्तार करने से पहले अदालत से अनुमति लेना होता है । बताया गया है कि गिरफ्तार के लिए प्रक्रिया शुरु हो चुका है । पुलिस ने शिकायत पंजीकृत होने के बाद उपमेयर लापत्ता हैं, उनका मोबाइल भी स्वीचअफ किया गया है । उपमेयर महतो गत स्थानीय चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) से उम्मीदवारी देकर निर्वाचित हुए हैं ।

