Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. १ की नामाकरण के लिए आज सर्वदलीय बैठक

 

काठमांडू, २२ जुलाई । प्रदेश नं. १ की नामाकरण के लिए आज सर्वदलीय बैठक होने जा रहा है । बैठक आज अपरान्ह १ बजे के लिए तय हैं । प्रदेश सभामुख प्रदीप कुमार भण्डारी ने बैठक का आह्वान किया है । आगामी श्रावण ८ गते से शुरु होनेवाला प्रदेशसभा बैठक से पूर्व नाम संबंधी विवाद समाधान के लिए यह बैठक आह्वान हुआ है ।
स्मरणीय है, प्रदेश नं. १ में प्रदेश का नामाकरण संबंधी विवाद जारी है । पहिचान में आधारित नामाकरण के लिए विभिन्न जातीय समूदाय आन्दोलनरत भी हैं । विशेषतः राई, लिम्बू समुदाय से जुड़े हुए लोग पहचान में आधारित किराँत, लिम्बुवान जैसै नाम के पक्ष में वाकालत कर रहे हैं । लेकिन पहिचान पक्षधर समूह के बीच में ही समान मत ना होने के कारण विवाद और भी पेंचीला है ।
पार्टीगत रुप में नेकपा एमाले ने कोशी प्रस्ताव पेश किया है और नेपाली कांग्रेस ने सप्तकोशी प्रस्ताव किया है । माओवादी की ओर किरात–लिम्बुवान–कोचिला जैसे नाम प्रस्तुत किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed