Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रस्तावित चुनावी तिथि परिवर्तन करने की तैयारी में सत्ताधारी गठबंधन

शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २७ जुलाई । वैशाख ३० गते स्थानीय चुनाव सम्पन्न होने से पहले ही चर्चा हो रही थी कि आगामी मार्गशीर्ष महिना में संघ और प्रदेशसभा का भी चुनाव होनेवाला है । निर्वाचन आयोग ने भी मार्गशीर्ष २ गते संघ और प्रदेशसभा चुनाव करने के लिए प्रस्ताव किया था । लेकिन प्रस्तावित तिथि में चुनाव होने की संभावना नहीं । सरकार ने ही चुनावी तिथि परिवर्तन की तैयारी की है ।
कुछ दिन पहले प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा से मिलकर आयोग के पदाधिकारियों ने कहा था कि १२० दिनों से पहले ही चुनावी तिथि तय हो जाता है तो चुनावी तैयारी सही से हो सकता है । लेकिन आयोग पदाधिकारी से प्राप्त सुझाव को अनदेखा कर सरकार ने अभी तक चुनावी तिथि तय नहीं की है । सरकार मे शामील मन्त्रीगण ही बताने लगे हैं कि अब मार्गशीर्ष महीना में चुनाव होने की संभावना नहीं है । प्राप्त सूचना अनुसार अब फाल्गुन प्रथम हफ्ता में चुनाव सम्पन्न करने के लिए सत्ताधारी गठबंधन के बीच विचार–विमर्श हो रही है ।
कुछ दिन पहले नेकपा माओवादी केन्द्र, एकीकृत समाजवादी, जसपा बाबुराम पक्ष आदि नेताओं ने प्रधानमन्त्री देउवा से मिलकर कहा है कि अब फाल्गुन प्रथम हफ्ता में ही चुनाव सम्पन्न करना ठीक रहेगा ।

यह भी पढें   सोने की कीमत में बढ़ोतरी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *