ऐसे कई युवा है, जो नागरिकता न मिलने के बजाए फ्रस्टेसन में हैंः गृहमन्त्री खाँण

काठमांडू, २८ जुलाई । गृहमन्त्री बालकृष्ण खाँण ने दावा किया है कि गैर नेपाली नागरिक को नागरिकता ना मिले, ऐसी नियमावली बनाया जाएगा । प्रतिनिधिसभा से पारित नागरिकता विधेयक को राष्ट्रीयसभा में पेश करते वक्त विभिन्न सांसदों की ओर से उठाया गया प्रश्नों के ऊपर जबाव देते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उनका यह भी कहना है कि आज कई ऐसे युवा है, जो नागरिकता न मिलने के बजाए, फ्रस्टेसन में हैं ।
गृहमन्त्री खाँण ने कहा कि संविधान की धारा १३ की ४ अनुसार नेपाल के भीतर मिलनेवाले व्यक्ति, जिसका माता–पिता के संबंध में कुछ भी पता नहीं है, उसको वंशज की नागरिकता दिलाया जा सकता है, ऐसी प्रवधान है । लेकिन उनका कहना है कि ऐसे व्यक्ति को नागरिकता लेते वक्त स्थानीय तह में अनिवार्य पंजीकृत होना पड़ता है और जन्मदर्ता होना जरुरी है । गृहमन्त्री खाँण ने कहा– ‘जिस वक्त लावारिश बच्चा मिल जाता है, उसी वक्त स्थानीय सरकार की पहल में उनका जन्मदर्ता हो जाता है, इसीलिए किसी विदेशी को नागरिकता नहीं मिलेगी, इसमें कोई भी आशंका ठीक नहीं है ।’
गृहमन्त्री खाँण ने दावा किया है कि आज के दिन देश में ऐसे कई युवा हैं, जो नागरिकता के अभाव पर सीमकार्ड खरीद से लेकर किसी भी प्रकार की उद्योग व्यवसाय नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते वे लोग फ्रस्टेसन में हैं । उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को नागरिकता दिलाने के लिए ही सरकार ने नागरिकता संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया है ।

