भारत सरकार के अनुदान सहयोग से विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
भारत सरकार के अनुदान सहयोग में तनहुँ जिला के घिरिङ गाँउपालिका में अवस्थित श्री दिपक माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन
भारतीय राजदूतावास के प्रथम सचिव डा. साहिल कुमार और जिला समन्वय समिति तनहुँ के प्रमुख श्री शान्तिरमण वाग्ले ने भारत सरकार के अनुदान सहयोग में तनहुँ जिला के घिरिङ गाँउपालिका में अवस्थित श्री दिपक माध्यमिक विद्यालय के लिए निर्मित विद्यालय भवन का आज संयुक्त रुप में उद्घाटन किया।

भारत–नेपाल विकास सहकार्य कार्यक्रम अन्तर्गत भारत सरकार के आर्थिक सहयोग में नेरु.२ करोड १ लाख ९० हजार की लागत में सामुदायिक विकास परियोजना के रुप में इस भवन का निर्माण हुआ है । या परियोजना भारत स्वतन्त्रता के ७५ वर्ष के उत्सव मनाने के लिए भारत सरकार द्वारा “India@75 आजादी का अमृत महोत्सव” अन्तर्गत किए जाने वाले इस वर्ष नेपाल में उद्घाटन किए जाने वाले ७५ परियोजनाओं में से एक हैं।


