चार बार ग्रैमी विजेता गायक और एक्टर ओलिविया न्यूटन-जॉन का निधन
चार बार ग्रैमी विजेता गायक और एक्टर ओलिविया न्यूटन-जॉन का 73 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके पति जॉन ईस्टरलिंग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए एक बयान ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, “डेम ओलिविया न्यूटन-जॉन (73) का आज सुबह दक्षिणी कैलिफोर्निया में निधन हो गया। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस कठिन समय के दौरान परिवार की निजता का सम्मान करें।


