Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार के मुख्यमन्त्री पद से नीतिश कुमार ने दिया इस्तिफा

 

काठमांडू, ९ अगस्त । बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतिश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है । नीतिश कुमार ने राज्यपाल फागु चौहान से मुलाकात कर अपना इस्तीफा उनको सौंप दिया है । राज्यपाल से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि — उनके पार्टी के सभी विधायक और सांसद एनडीए से अलग होना चाहते हैं ।
गठबंधन में संलग्न बीजेपी के साथ मतभेद के बीच जनता दल यू ने मंगलवार विधायक और सांसदों की बैठक बुलाई थी ।
नीतिश कुमार ने कहा –लोकसभा के सांसद और विधायको के साथ बैठक हुई जिसमें सभी की ईच्छा थी कि हमें एनडीए को छोड़ना होगा । हमने इसे स्वीकार किया और यहाँ आकर एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया । उन्होंने विश्वास दिलाया है कि आरजेडी के समर्थन में वो नया सरकार बनाऐंगे । कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने भी उनके नेतृत्व में बने नए सरकार को समर्थन देने का संकेत दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *