मिश्र ने कहा– ‘फिर मेरे ही नेतृत्व में राजनीतिक पार्टी को पंजीकृत करें’

काठमांडू, १० अगस्त । दो महीने पहले विवेकशील साझा पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तिफा देनेवाले रवीन्द्र मिश्र ने फिर अपने ही नेतृत्व में राजनीतिक पार्टी पंजीकृत करने के लिए पार्टी सदस्यों से आग्रह किया है । उन्होंने कहा है कि मार्गशीर्ष ४ गते होनेवाला संघीय और प्रदेशीक चुनाव प्रयोजन के लिए निर्वाचन आयोग ने श्रावण ३१ गते के भीतर राजनीतिक पार्टी पंजीकरण के लिए आग्रह किया है । उनका मानना है कि नयां अध्यक्ष चयन के लिए सहमति होने की संभावना कम है ।
इसीलिए मिश्र ने कहा है– ‘ढाई महीना से बहुमत से पार्टी में नेतृत्व चयन नहीं हो रहा है, अब एक हफ्ता में होने की संभावना भी नहीं है । कानूनतः आज पार्टी के लिए मैं जिम्मेवार हूँ और मे रे सक्रियता बिना राजनीतिक पार्टी पंजीकरण होने की संभावना नहीं है ।’ उन्होंने कहा है कि नयां नेतृत्व के लिए प्रयास जारी रख सकते हैं, लेकिन तत्काल के लिए पार्टी पंजीकरण अनिवार्य है ।

