निलंबित मुख्य न्यायधीश जबरा के खिलाफ महाभियोग सिफारिश समिति की बैठक आज

काठमांडू ः १६ अगस्त निलंबित मुख्य न्यायधीश चोलेंद्र शमशेर जबरा के खिलाफ महाभियोग का अध्ययन करने के लिए गठित महाभियोग सिफरिश समिति की बैठक आज होगी । समिति के सचिव लक्ष्मी गौतम ने जानकारी दी है कि आज सुबह ११ः३० में महाभियोग सिफारिश समिति की बैठक सिंह दरबार में होगी ।
फागुन १ गते जबरा के खिलाफ २१ अलग अलग आरोपों के साथ प्रतिनिधि सभा में महाभियोग दायर किया गया था । जबरा के विरुद्ध महाभियोग दायर होने के बाद २२ गते फागुन को महाभियोग सिफारिश समिति का गठन हुआ था । २९ गते फागुन को प्रतिनिधि सभा में महाभियोग प्रस्ताव पर सैद्धांतिक चर्चा होने के बाद २२ गते सावन को महाभियोग सिफरिश समिति को भेजा गया था ।
आज की बैठक का एजेंडा समिति की आंतरिक प्रक्रिया को बनाना और पारित करना है । ये जानकारी समिति के वरिष्ठ सदस्य राम बहादुर ने दी है साथ ही समिति के संयोजक के चयन को लेकर भी चर्चा होगी । न्यायाधीश जबरा के खिलाफ महाभियोग को लेकर प्रारंभिक अध्ययन बुधवार से शुरु होगी ।

