माओवादी में २१ सदस्यी पदाधिकारी, उपमहासचिव पद में ७ पदाधिकारी

काठमांडू, १९ अगस्त । नेकपा माओवादी केन्द्र में २१ सदस्यीय पदाधिकारी रहने की व्यवस्था की गई है । शुक्रबार सम्पन्न पार्टी स्थायी समिति बैठक में पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने पदाधिकारियों की संख्या प्रस्ताव किया है । प्रस्तावित पदाधिकारियों में ७ पदाधिकारी उपमहासचिव पद पर रहेंगे ।
प्राप्त सूचना अनुसार पार्टी में १ अध्यक्ष, १ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, १ उपाध्यक्ष १ महासचिव, ७ उपमहासचिव, ९ सचिव रहेंगे । वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष में क्रमशः नारायणकाजी श्रेष्ठ और कृष्णबहादुर महरा इससे पहले ही चयन हो चुके हैं । बताया गया है कि कूल पदाधिकारियों की संख्या २१ होगी, लेकिन उपमहासचिव और सचिवों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है ।

