Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिन्दू राष्ट्र पुनर्स्थापना के नाम में राप्रपा ने शुरु किया अर्थ संकलन अभियान

 

काठमांडू, १९ अगस्त । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) ने नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र बनाने के नाम से अर्थ संकलन अभियान शुरु किया है । पार्टी को कहना है कि अभियान और आन्दोलन को प्रभावकारी बनाने के लिए आर्थिक व्यवस्थापन भी आवश्यक है । जिसके लिए पार्टी अध्यक्ष राजेन्द्र लिङदेन ने कोष वृद्धि अभियान घोषणा किया है । बताया गया है कि अभियान में हिन्दू राष्ट्र नेपाल के पक्षधर व्यक्ति, समूह और संघ–संस्थाओं आवद्ध हो सकते हैं ।
राप्रपा महामन्त्री एवं आर्थिक स्रोत व्यवस्थापन एवं परिचालन समिति के संयोजक महामन्त्री डा. धवल शमशेर राणा के संयोजकत्व में अभियान शुरु किया जाएगा । इसके लिए एक अलग ही बैंक खाता भी व्यवस्था की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *