Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर रेल्वे ब्रोडग्रेज विस्तार कर्मचारीयों की आपत्ति

 

Rel Rel1कैलास दास, जनकपुर, पुस ५ ।  नेपाल रेल्वे कम्पनी लिमिटेड के अस्थायी कर्मचारी ने कहा है अगर कि हमारी माँग पुरा नही हुआ तो ब्रोडग्रेज निर्माण काम आगे नही बढने देगें ।

अस्थायी कर्मचारी समिति द्वारा शुक्रवार आयोजित प्रेस कन्फ्रेन्स में कर्मचारीयों ने कहा कि करीब २० वर्षो तक नेपाल रेल्वे में कार्यरत रहे कर्मचारीयों को स्थायी किया जाए वा प्रति व्यक्ति १५ लाख रुपैया देने के बाद ही ब्रोडग्रेज को काम को आगो बढने देगें उन्होने कहा ।

यह भी पढें   इनम सापकोटा प्रकरण से सत्ता के गलियारों में भूचाल : न्यायपालिका, पुलिस और प्रधानमंत्री सचिवालय पर उठे गंभीर सवाल

समिति के अध्यक्ष कपिलदेव राय ने कहा कि मनमानी किसीम से अवकाश दिया गया तो १०९ कर्मचारी जो अस्थायी है आन्दोलने में उतरेगें और इसमे होनेवाला क्षतिपूर्ति नेपाल सरकारको स्वयं देना परेगा ।

उन्होने यह भी कहा कि अपने जीवन का अमूल्य समय रेल्वे के कर्मचारी बनकर बिताये  है । इस अवस्था मे हम लोग कहाँ जाऐगें । इसलिए ब्रोडग्रेज बनने से पहले हम लोगों को स्थायी नही किया तो अपना जीवन के लिए कुछ भी करने को हम तैयार है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह से आज मिलेंगे भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री, भारत यात्रा के एजेंडे पर होगी चर्चा

कार्यक्रम में उन्होने यह भी कहा कि २०६४ साल से ही हम अपना अधिकार के लिए आन्दोलन करते आ रहे है । इससे पहले मन्त्रालय तथा विभाग मे पठा चुके है परन्तु अभी तक वे लोग वेवस्था करते आ रहे आरोप भी लगाया है ।

रेल्वे का महाप्रवन्धक रामेश्वर यादव ने कहा कि निर्माण कार्य तथा अस्थायी कर्मचारी के विषय में  हमे कुछ भी जानकारी नही है । अपना काम रेल्वे दैनिक सञ्चालन मात्र है । कर्मचारी सम्बन्ध में कुछ भी मालुम नही है उन्होने कहा ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री राहत कोष में 18.37 अरब रुपये जमा

रेल्वे की कुल दरवन्दी २ सौ १८ है जिस मे से स्थायी, अस्थायी, करार और ज्यालादारी समेत १ सौ ५८ कर्मचारी कार्यरत है । अस्थायी १ सौ ७, ज्यालादारी मे २ और करार में १ कर्मचारी कार्यरत है ।

भारत सरकार के सहयोग में निर्माण होने जा रहा जयनगर जनकपुर बर्दीवास ब्रोडगेज रेल सेवा के निर्माण कार्य माघ महिना के पहला हप्ताहसे शुरु होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com