Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला के समावेशी स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 

2 6 7 11 12 13नेपालगन्ज,( बाँके जिला) पवन जायसवाल, पुष ६ गते ।
बाँके जिला के नेपालगन्ज नगरपालिका– ५ बसपार्क स्थित समावेशी इंगलिश स्कूल में आयोजित निःशुल्क सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर तथा स्वास्थ्य शिक्षा सचेतना कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न ह्आ है ।
शिविर ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्रद्वारा संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र के आयोजन में और जिला जनस्वास्थ्य कार्यालय बाँके के सहयोग से करीब ३० हजार रुपैया बराबर की औषधी वितरण भी किया गया कार्यक्रम संयोजक श्रीमती लता शर्मा ने बतायी ।
शिविर में करीब चार सौ लोग महिला, पुरुष तथा बालबालिकाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया । स्वास्थ्य शिविर में नगरपालिका के पास उत्तर सिमाना और बसुदेवपुर गाविस के वीच भाग में अवस्थित समावेशी ईग्ंिलश स्कूल परिसर में सम्पन्न हुआ  शिविर में चिकित्सकों के ओर से स्वास्थ्य परीक्षण, ल्याव टेक्नीसियन के ओर  से रगत परीक्षण किया गया था और निःशुल्क औषधी भी वितरण किया गया था ।
शिविर में भेरी अंचल अस्पताल नेपालगन्ज के चर्मरोग विशेषज्ञ डा. आर. के. झाँ, मेडिकल अफिसर डा. सन्तोष ठाकुर और नेपालगन्ज मेडिकल कलेज के डा. सौरभ ढकाल ने स्वास्थ्य परीक्षण किया था और ल्याव टेक्नीसियन राजेन्दृ वर्मा  ने ७३ लोगों की रगत परीक्षण किया था ।
इसी तरह शिविर में स्वास्थ्यकर्मीयों में कृष्ण देवकोटा, तारा के.सी .सापकोटा, महेश श्रेष्ठ ,सुनील कुमार वर्मा तथा विद्यालय संचालक समिति के अध्यक्ष शेर बहादुर खड्का, विद्यालय के प्रिन्सिपल हेमन्त राज काफ्ले, विद्यालय के संस्थापकों में देवान थापा, विनोद पाण्डेय, गोविन्द रेग्मी, विन्दू सुवेदी, उषा भण्डारी, कुन्ता कुमारी खड्का, अजय शर्मा, पुष्पराज गुरुङ, महेन्द्र धिताल, उमेश चन्द्र बस्नेत की सकभागिता रही थी ।
इसी तरह शिक्षकों में जनक तिमिल्सेना, मोहन वि.क., माया काफ्ले, शंकर भण्डारी और  विद्यार्थीयों में मदन घिमिरे, तपेन्द्र शाही लगायत लोगों की सक्रिय सहयोग में शिविर सम्पन्न हुई ।
उसी  शिविर में सहभागी  हुए विमारियों के लियें स्वास्थ्य सचेतना कार्यक्रम अन्तर्गत रोगों कैसे बचे प्रतिकारात्मक उपायों के बारे में डा. आर. के. झाँ ने जानकारी दिया था ।
शिविर में २२ दिन के बालक से लेकर ७७ वर्ष के  वृद्धवृद्धा और विद्यालय के विद्यार्थी, अभिभावक तथा ग्रामीणों के बिमारियों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया ।
शिविर में विशेष करके छाला सम्बन्धि , आँख सम्बन्धि समस्या, पेट की समस्या, घाव फूडा फुन्सिया, कमर र्दद, कान की समस्या, महिलाएँ की सम्बन्धि समस्याएँ जैसे पीडितों ने आये थे संयोजक लता शर्मा ने यह जानकारी दी ।
विद्यालय संचालक समिति के अध्यक्ष खड्का और विद्यालय के प्रिन्सिपल काफ्ले ने विद्यालय की स्थापना २०६४ साल से अभी तक किसी भी निकाय और संघसंस्थाओं ने इस तरह की निःशुल्क स्वास्थ्य शिवीर संचालन नही किया  प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा इसी तरह हरेक वर्ष  कार्यक्रम की आयोजन हो तो विद्यार्थी और अभिभावकों और लाभान्वित होने को बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com