शेर बहादुर देउवा तथा कांग्रेस के शीर्ष नेता शीतलनिवास में

काठमांडू । २९ अगस्त । प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा आज कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं के साथ राष्ट्रपति कार्यालय पहुँचे हैं ।
राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी द्वारा चर्चा के लिए बुलाए जाने पर वे सभी शीतलनिवास पहुँचे हैं । चर्चा में प्रधानमंत्री देउवा के साथ उपसभापति धनराज गुरुंग, महामंत्री गगन थापा और संचारमंत्री ज्ञानेन्द्र कार्की शामिल हैं ।

