Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्तमान संविधानसभा अग्रगामी संविधान नही दे सकता : जेपी गुप्ता

 
JP gupta
JP gupta

कैलास दास,जनकपुर, पुस ७ । तराई मधेश राष्ट्रीय अभियान के संयोजक जय प्रकाश प्रसाद गुप्ता ने  कहा है कि वर्तमान संविधान सभा से मधेश और मधेशी जनता के अनुकुल अग्रगामी संविधान निर्माण नही होगा ।

जनकपुर में रविवार को दो दिवसीय राजनीतिक चिन्तन शिविर मे उन्होने कहा कि  वर्तमान संविधान सभा की बनाबट से ही पता चलता है कि यह अग्रगामी संविधान नही बनेगा ।
वर्तमान संविधान सभा के गठन अग्रगामी संविधान निर्माण के लिए नही होकर परिवर्तन के मुद्दो को षडयन्त्र की तरह दवाने की एक साजिस हो रही है । उन्होने यह भी कहा कि संघीयता सहित के परिवर्तन को मुद्दा संविधान सभा के प्रथम दल काँग्रेस तथा दुसरी दल एमाले का नही, ंयह मधेशी जनता का है । इस लिए  मधेश और मधेशी जनता सहित का सीमान्तकृत वर्ग अनुकुल के संविधान नही बनेगा उन्होने दावी कीया है ।

यह भी पढें   सिस्टर लुसी कुरियन के 71वें जन्मदिन पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर माहेर ममता निवास कनबा में हुआ

काँग्रेस और एमाले पूर्ण रुपेण संघीयता विरोधी है इसमे कोई दो मत नही है यहाँ तक की एमाओवादी भी मधेश जो चाह रहा है उसके अनुरुप संघीयता के पक्ष मे नही है उन्होने कहा । देश माओवादी के विरोध में मनस्थिति बना रहे समय में कुछ  मधेशवादीओं ने एमाओवादी के संघीयता पक्षधर होने के कारण् आज इसका परिणाम भोगना पड रहा उन्होने उल्लेख किया ।उन्होने यह भी कहा कि मधेश मे दो प्रकार की राजनीति हो रहा है । सत्ता समर्पण और मुद्दा विसर्जन ।

यह भी पढें   चिलिमे टनल रेस्क्यूः भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव का अपडेट, भारत–नेपाल की संयुक्त टीम कर रही है निरंतर प्रगति

जनकपुर के मत्स्य फारम स्थित सभाकक्ष में रविवार से शुरु  हुआ राष्ट्रिय राजनीतिक चिन्तन शिविर में मधेश का सभी  जिला से प्रतिनिधि सहभागी होए है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com