भारत में बस ट्रक दुर्घटना में चार नेपाली मजदूरों की दुखद मृत्यु
१८ भदौ, काठमाडौं ।
भारत के बराबंकी जिला में रुकी हुई बस में ट्रक के टक्कर मारने से ४ नेपाली की मृत्यु हो गई है । दुर्घटना में २४ लोग घायल हो गए हैं । घायल में से ६ लोगों की अवस्था चिन्ताजनक बताई जा रही है।
रुपैडिहा से गोवा की ओर जा रही बस को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला स्थित रामनगर थाना क्षेत्र के महंगुपुर गाँव के नजदीक शनिबार सुबह ट्रक ने ठोकर मारा था ।
टाइम्स आफ इन्डिया के अनुसार घायलों का बाराबंकी जिला अस्पताल और लखनउ स्थित ट्रमा सेन्टर में उपचार हो रहा है ।
गोवा जा रही युपी९३बि.टि. ९९४४ नम्बर की डबल सीट की बस का टायर पन्चर होने के बाद सडक के किनारे रोक कर चालक टायर बदल रहा था । उसी समय ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया ।
टाइम्स आफ इण्डिया के अनुसार बस में करीब ६० नेपाली मजदूर थे ।

