Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में भूकम्प से भारी तबाही, अब तक 46 लोगों की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील

 

चीन के सिचुआन में सोमवार को आए भूकंप से भारी तबाही हुई है। इस प्राकृतिक आपदा ने अब तक 46 लोगों की जान ले ली है। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि सेकेंड में सबकुछ बर्बाद हो गया। यहां कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। भूकंप का केंद्र लुडिंग काउंटी था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई थी। जगह-जगह चट्टानें भी टूटकर सड़कों पर गिर गईं तो वहीं रिहायशी इलाकों में इमारतों के मलबे में लोग दब गए।

यह भी पढें   नेपाल–भारत व्यापार और पारगमन पर दो दिवसीय बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति

चीन ने राहत देने के लिए उठाया ये कदम
सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गांजी और याआन में फंसे 50,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा सिचुआन में 6,500 से अधिक बचाव दल, चार हेलीकॉप्टर और दो मानव रहित हवाई वाहन तैनात किए गए हैं। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की 1100 टीमें लगाई गई हैं। वित्त मंत्रालय और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए 50 मिलियन युआन (लगभग 7.25 मिलियन अमरीकी डॉलर) वित्तीय सहायता प्रदान की है। प्रांतीय सरकार ने भी गांजी को 50 मिलियन युआन आवंटित किए हैं। लुडिंग काउंटी, जहां भूकंप का केंद्र था वहां 3,000 टेंट और 10,000 तह बिस्तरों सहित राहत सामग्री आवंटित की गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com