Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान सन्दीप लामिछाने के ऊपर बलात्कार आरोप !

 
सन्दीप लामिछाने, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ७ सितम्बर । नेपाली क्रिकेट टीम के कप्तान (प्रमुख) सन्दीप लामिछाने के ऊपर बलात्कार आरोप लग गया है । उनके विरुद्ध एक १७ वर्षीया किशोरी ने बलात्कार आरोप लगाई है । मंगलबार लामिछाने विरुद्ध पुलिस वृत्त गौशला में पीडित किशोरी ने शिकायत दर्ज की है । बताया गया है कि पीडित किशोरी काठमांडू स्थित एक होस्टल में रहती थी ।
प्राप्त सूचना अनुसार घटना गत भाद्र ५ गते की है । सामाजिक संजाल मार्फत परिचित किशोरी और क्रिकेटर लामिछाने बीच भेटवार्ता हो गई, दोनों भक्तपुर स्थित पर्यटकीय क्षेत्र नगरकोट घूमने के लिए चले गए । लेकिन काठमांडू लौटते समय रात हो गई थी । इसीलिए दोनों गौशला स्थित एक होटल में चले गए ।
पीडित किशोरी ने अपने बयान में कहा है कि लामिछाने ने मदिरा देकर उनको अर्धवेहोस बनाया और उनके ऊपर बलात्कार किया है । उसके अगले दिन भाद्र ६ गते क्रिकेटर लामिछाने टी–२० अन्तर्राष्ट्रीय श्रृखला खेलने के लिए नौरोबी प्रस्थान किया । उसके बाद वह क्यारिबियन लिग के लिए वेष्ट इन्डिज चले गए । आज के दिन भी लामिछाने बिदेश में ही हैं ।
इधर पीडित किशोरी ने घटना के चार दिन बाद अपने एक दोस्त से घटना के संबंध में कहा । उसके बाद ही परिवारिक सदस्य एवं विभिन्न सामाजिक अभियान्ता के सहयोग में किशोरी पुलिस में शिकायत के लिए पहुँची थी । नेपाल पुलिस ने इसके संबंध में औपचारिक रुप में कुछ भी नहीं कहा है । लेकिन पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि क्रिकेटर लामिछाने के ऊपर बलात्कार मुद्दा पंजीकृत हुई है ।
पुलिस स्रोत का कहना है कि पीडित किशोरी की स्वास्थ्य परीक्षण भी हो चुकी और घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *