Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली क्रिकेट टीम २ सिरिज जीतकर स्वदेश वापस आए

 


काठमांडू, ७ सितंबर । आज नेपाली क्रिकेट टीम जीत के साथ स्वदेश लौटी है । नेपाली क्रिकेट टीम केन्या में २ सिरिज जीतकर वापस आई है ।
आज त्रिभुवन विमानस्थल में क्रिकेट मेनेजर विनोद दास के साथ अन्य सदस्यों ने टीम का स्वागत किया ।
नेपाल ने केन्या के साथ टी–२० अन्तराष्ट्रीय श्रृंखला में ३–२ से जीत हासिल की है । नए प्रशिक्षक मनोज प्रभाकर ने भी इसी टूर से नेपाल के प्रशिक्षक के रुप में डेब्यू किया है ।
पूर्व कप्तान ज्ञानेन्द्र मल्ल ने कहा कि पुनरागमन में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा है । साथ ही नए खेलाड़ी अर्जुन साउद ने राष्ट्रीय टीम में डब्बू करके अपनी अच्छी छाप छोड़ी है ।
टी–२० श्रृंखला के बाद कप्तान संदीप लामिछाने के क्यारेबियन प्रिमिय लिग खेलने के लिए बेस्टइंडिज जाने के बाद एक दिवसीय खेल में रोहित कुमार पौडेल ने नेपाली टीम की कप्तानी की थी । स्वदेश लौटने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रोहित कुमार ने कहा कि केन्या भ्रमण समग्र में बहुत ही अच्छा रहा लेकिन अभी भी सुधार की बहुत आवश्यकता है । अपनी रिस्पोन्सबिलिटी बढ़ने की भी बात की साथ ही टीम में ज्ञानेन्द्र और अर्जुन के खेल की भी तारीफ की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *