Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत को रक्षा क्षेत्र में बड़ी सफलता,हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

 

भारत को गुरुवार को रक्षा क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है। ओडिशा के तट पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और इंडियन आर्मी ने मिलकर क्विक रिएक्शन मिसाइल प्रणाली (QRSAM) का छठा सफल परीक्षण किया है। मिसाइल टेस्ट ओडिशा के चांदीपुर में किया गया। डीआरडीओ ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा मूल्यांकन परीक्षणों के हिस्से में मिसाइल का परीक्षण किया गया है।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ त्रासदी: शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को विशेष आर्थिक सहायता, राहत कोष में 40 करोड़ रुपये देगा नेपाल पुलिस

चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज आइटीआर में स्थित प्रक्षेपण परिसर से इसका सफल परीक्षण किया गया। इस अत्याधुनिक मिसाइल में लगी सभी प्रौद्योगिकियों और उप प्रणालियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और मिशन की सभी जरूरतों को पूरा किया। इस मौके पर डीआरडीओ से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिकों और अधिकारियों का दल भी मौजूद रहा। इस मिसाइल का 6 बार सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान रडार और इलेक्ट्रो, ऑप्टिकल प्रणाली, टेलिमेट्रो प्रणालियों की जांच की गई। सभी सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे थे।

यह भी पढें   देउबा गुट ने मंसिर में १५वां महाधिवेशन आयोजित करने का रखा प्रस्ताव

स्वदेशी निर्मित कम दूरी की QRSAM मिसाइल में एक साथ कई लक्ष्यों पर निशाना साधने की क्षमता है। मिसाइल में 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तक प्रहार करने की क्षमता है। इसे त्वरित प्रतिक्रिया वाली मिसाइल के रूप में तैयार किया गया है। इसमें हर मौसम में काम करने वाली प्रणाली है। इस मिसाइल में लक्ष्य को पहचानने और उस पर निशाना साधने की क्षमता होती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com