Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में सवा लाख पार्थिव शिव पूजन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

 

माला मिश्रा देबकोटा चौक बिराटनगर नेपाल ।
हर हर महादेव के उदघोष के साथ बिराटनगर के देबकोटा चौक स्थित बनसखण्डी महादेव में सवा लाख पार्थिव शिव पूजन सहित बिभिन्न अनुष्ठान संपन्न हुआ । मैथिली सेवा समिति केंद्रीय कार्यालय बिराटनगर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में
सामूहिक सपाद लक्ष्य , सवा लाख पार्थिव शिव पूजन ,रुद्राभिषेक , हवन , नवावर्ती , कुमारी कन्या पूजन ,लक्षयदीप, प्रज्वलन , शप्तशती पाठ आदि धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन हुआ ।
इस मौके पर विहार के बेगूसराय से आचार्य बैदिक विश्वनाथ मिश्र , बिराटनगर के पंडित दिनेश ठाकुर , अरुण ठाकुर , चंदन झा हवन सहित अन्य अनुष्ठान विधि पूर्वक सम्पन कराया । इस दौरान आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा । कार्यक्रम में संयोजक डॉ योगेन्द्र प्रसाद यादव , डॉ एसएन झा , डॉ एसएन मिश्र ,बिपलेंद्र झा , मनोज मिश्र , बिपीन झा , सूरज मिश्र , चंद्रकांत ठाकुर , सुभाष झा , नवीन झा , रामजी झा , सुनीता ठाकुर , संतोष झा , मनीष झा , विवेकानन्द ठाकुर ,जीतेन्द्र झा ,उज्वल ठाकुर , बिनोद झा , अनुज मिश्र, मिथिलेश ठाकुर सक्रिय दिखे । कार्यक्रम में बिराटनगर , रानी , जोगबनी के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

यह भी पढें   मेची कॉरिडोर के सुखानी पुल का ठेका 14 साल बाद रद्द, ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com