Mon. Jan 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूक्रेन -रुस युद्ध : सामूहिक कब्र में 400 से ज्यादा लाशें मिलने की खबर

 

रूसी सेना पर भारी पड़ रहे यूक्रेनी बल से बौखलाकर रूस ने यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर के एक बड़े बांध को निशाना बनाया है। इससे लोगों के घरों में पानी घुस गया। उधर, इजियम शहर में स्थानीय पुलिस के हवाले से एक सामूहिक कब्र में 400 से ज्यादा लाशें मिलने की खबर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, रूसी सेना ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृह नगर क्रिवी रिह के पास इनहुलेत्स नदी पर पर बने एक बांध को आठ क्रूज मिसाइलों से उड़ा डाला। इससे शहर के बड़े हिस्से में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस आया। फिलहाल शहर के निवासियों को बाहर निकाला जा रहा है।

क्रिवी रिह शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख ऑलेक्जेंद्र विलकुल ने बताया कि इन ताजा हमलों के चलते शहर के दो जिलों में 22 सड़कें तबाह हो गई हैं। उधर जेलेंस्की ने रूस को आतंकी देश बताते हुए कहा कि वह सेना के साथ नागरिकों से भी युद्ध लड़ रहा है। यह बताता है कि वह एक कमजोर देश है।

यह भी पढें   तीसरी बार टूटी नेपाली कांग्रेस,क्या पार्टी को लेकर होगी कानूनी लड़ाई?

शहर की सबसे बड़ी हाइड्रोटेक्निकल संरचना पर रूसी मिसाइलों के इस हमले के बाद इनहुलेत्स नदी ने क्षेत्र के कई हिस्सों में तबाही मचा दी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने के समाचार नहीं हैं। शहर के मेयर ने कहा, बाढ़ के हालात पर तुरंत काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा, यूक्रेनी सेना रूस द्वारा कब्जाए क्षेत्रों पर पुन: नियंत्रण हासिल कर रही है, इससे रूस बौखला उठा है।

यह भी पढें   देउवा के नेतृत्व वाली कांग्रेस ही आधिकारिक कांग्रेस हैः डॉ. कोइराला

सामूहिक कब्र में मिलीं 440 लाशें
स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने क्षेत्रीय पुलिस का हवाला देते हुए बताया सामूहिक कब्र मिलने की खबर दी है। बताया गया है कि यूक्रेनी अधिकारियों को पूर्वी शहर इजियम में एक सामूहिक कब्र में 440 से अधिक शव मिले हैं। बीते दिनों यहां से यूक्रेनी सैन्य बलों ने रूसी सैनिकों खदेड़ दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *