Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन, आज ही लाए जा रहे नामिबिया से आठ चीते

 

काठमान्डू ,  17 सितम्बर

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह 73 साल के हो गए हैं। इस मौके पर पूरे भारत में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शनिवार को 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत होगी। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोगों से रक्तदान करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप या ई-रक्तकोष पर पंजीकरण कराने का आग्रह किया है। वहीं, आज मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमूर्ति और राष्ट्रमंडल खेलों के विजेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए उपहारों सहित तकरीबन अन्य 1,200 उपहारों की शनिवार से नीलामी आरंभ होगी। आज ही नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाया जा रहा है। पीएम मोदी इनका स्वागत करने वाले हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com