Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 2022” के तहत बीरगंज में एक दिन में 5 रक्तदान कैंप

 

 

बीरगंज, 17 सितम्बर। तेरापंथ युवक परिषद बीरगंज द्वारा रक्तदान शिविर आयोजन दिनाँक 17.09.2022 वार शनिवार को किया गया। मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 2022 के अंतर्गत विश्व के 50 से ज्यादा देशों में आयोजित किया गया है जिसमे 2000 से ज्यादा ब्लड कैम्प लगे है। इसी कड़ी में बीरगंज नेपाल में तेरापंथ युवक परिषद ने 5 कैम्प आयोजित किए जिसमें *423* यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। तेरापंथ युवक परिषद बीरगंज द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन ड्राइव 2022 कार्यक्रम तेरापंथ युवक परिषद बीरगंज के अध्यक्ष श्री धीरज जी बोरड़ की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि वीरगंज महानगरपालिका के नगर प्रमुख श्रीमान राजेश मान सिंह जी और नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमान अशोक कुमार बैद जी रहे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर प्रमुख श्रीमान राजेश मान सिंह जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के महावाणिज्य दूत श्रीं नितेश कुमार जी की भी सहभागिता रही।

यह भी पढें   कार में आग लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु


बीरगंज के इतिहास में ये प्रथम मौका है जिसमे किसी संस्था द्वारा एक दिन में पांच कैम्प आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करवाया गया। नेपाल स्तर में एक ही दिन में मेगा डोनेशन ड्राइव के 18 कैम्प आयोजित किए गए उन सब मे बीरगंज परिषद द्वारा रिकॉर्ड 423 यूनिट का संकलन किया और ये वीरगंज के लिए एक इतिहास है। बीरगंज के इतिहास में आज का दिन बहुत ही यादगार ओर ऐतिहासिक दिन रहा है। इस कार्यक्रम में सभी वर्ग की पूर्ण रूप से सहभागिता रही और कार्यक्रम में नेपाल और भारत के संचार कर्मी भी मौजूद रहे। इस महान कार्यक्रम के संयोजक श्री अभिषेक भंसाली ओर सह-संयोजक श्री हेमंत बैद थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों का अतुल्य योगदान रहा।

यह भी पढें   दो-तिहाई बहुमत भी नहीं दे सकता स्थिरता की गारंटी, सुशासन जरूरी : सुशीला कार्की

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com