नागरिकता विधेयक पर मधेश के राजनीतिक दल का तीव्र विरोध

काठमांडू, २१ सितंबर ।मधेश ने पहले ही अपनी नाराजगी पहले ही दिखा दी है इस नागरिकता विधेयक को लेकर । लेकिन उन्हें विश्वास था कि राष्ट्रपति नागरिकता विधेयक में कुछ सुधार कर इसे पारित करने में सहयोग पहुँचाऐंगी लेकिन राष्ट्रपति द्वारा नागरिकता विधेयक को दूसरी बार भी प्रमाणीकरण नहीं करने के बाद मधेश के दोनों दल राजनीतिक आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं । जनता समाजवादी पार्टी और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रपति के इस कदम को संवैधानिक ‘कु’ की संज्ञा देते हुए सड़क आंदोलन में जाएगी । लोसपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो ने राष्ट्रपति ने अपना अहम दिखाया है । उन्होंने यह भी कहा कि– हम सभी से वार्ता करते समय राष्ट्रपति ने सदन द्वारा दूसरी बार हुबहु विधेयक पारित करके भेजा तो मुझे दुख हुआ । इसलिए मुझे यह लग रहा है कि राष्ट्रपति ने अपना अहम दिखाया है । अपने व्यक्तिगत अहम के लिए आम जनता कोदण्डित करने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं है नागरिकता विधेयक नहीं पारित होने पर वो लोग सड़क आंदोलन करेंगे ऐसा पार्टी का निर्णय है । नागरिकता विधेयक को नहीं पारित कर राष्ट्रपति ने देश को संकट की ओर धकेल दिया है । इसी तरह जसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्रपति के इस कदम के विरोध में हम सड़क पर आंदोलन करेंगे ।

