Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति भंडारी के विरुद्ध याचिका पर आज होगी सुनवाई

 

काठमांडू, २३ सितंबर

सर्वोच्च अदालत, फाईल तस्वीर

नागरिकता संशोधन विधेयक प्रमाणीकरण नहीं करके, संवैधानिक दायित्व पूरा  नहीं करने के कारण  राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के विरुद्ध सर्वोच्च में याचिका दायर हुई है जिसपर आज सुनुवाइ होने वाली है । नागरिकता विधेयक प्रमाणीकरण नहीं करने के बाद राष्ट्रपति कार्यालय, शीतलनिवास के विरुद्ध कल ही कानून व्यवसायीयों ने एक साथ पाँच याचिका दायर की है ।

राष्ट्रपति के कदम संवैधानिक नैतिकता, वस्तुनिष्ठता, सुशासन और संवैधानिक संस्कार के खिलाफ हुआ है इस बात का उल्लेख याचिका में की गई है । साथ ही  याचिका द्वारा राष्ट्रपति पर संविधान की धारा ११३ की उपधारा ४ के अनुसार विधेयक प्रमाणीकरण करने पर परमादेश के साथ ही उपयुक्त आदेश की मांग की गई है ।

यह भी पढें   पार्टी में एकता नहीं रही तो कांग्रेस बेहद कठिन अवस्था में पहुंच जाएगी– किशोरसिंह राठौर

अधिवक्ता सागर बराल, सौगातराज बराल, अविनेश अधिकारी और सम्पूर्ण बस्नेत ने राष्ट्रपति भण्डारी के विरुद्ध सर्वोच्च में याचिका  दायर किया है । उक्त याचिका के साथ ही अन्य कानून व्यवसायियों ने और भी चार याचिका दायर की है । सभी याचिका एक ही तरह के हैं जिसकी वजह से सभी की सुनवाई एक ही साथ होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com