डेंगू सङ्क्रमण से मृत्यु होने वालों की संख्या ३२ पहुँची
काठमांडू, २६ सितंबर –नेपाल में डेंगू सङ्क्रमण से मृत्यु होने वालों की संख्या ३२ पहुँच गई है । ये जानकारी स्वास्थ्य तथा जनसङ्ख्या मन्त्रालय ने दी है । गत सावन महीना में पहली बार डेंगू की पुष्टि हुई थी और अभी ये सातों प्रदेश के ७६ जिला में फैल गया है ।
मन्त्रालय के अनुसार देशभर में २५ हजार ५४३ लोगों में सङ्क्रमण की पुष्टि हुई है । सब से ज्यादा बागमती प्रदेश में १९ हजार ९१० लोग सङ्क्रमित हैं । लुम्बिनी प्रदेश में सङ्क्रमित की सख्या २ हजार ८८९ पहुँच गई है । नेपाल में वि.सं. २०६१ में पहली बार डेंगू सङ्क्रमण देखा गया था ।

