रेशम चौधरी के जगह पर उनके पिता कर रहे हैं चुनावी प्रतिस्पर्धा
काठमांडू, १२ अक्टूबर । नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के नेता रशेम चौधरी की उम्मीदवारी निर्वाचन आयोग ने खारीज की है । कैलाली हत्याकाण्ड के आरोप में जेल में रहे चौधरी ने वारेसनामा मार्फत बर्दिया जिला निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से उम्मीदवारी दी थी । लेकिन उम्मीदवारी खारेज होने की संभावना को मध्यनजर करते हुए उनके पिता जी लालवीर चौधरी ने भी उसी क्षेत्र से स्वतन्त्र उम्मीदवारी दी थी ।
प्राप्त सूचना अनुसार अब अपने पुत्र के नाम में ही लालवीर बर्दिया–२ में चुनावी प्रचार–प्रसार करेंगे । नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के अध्यक्ष तथा रशम चौधरी की पत्नी रंजीता चौधरी ने भी कहा है कि अब बर्दिया–२ में पार्टी का समर्थन लालवीर को ही रहेगा । स्मरणीय बात तो यह भी है, वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न आम चुनाव में रमेश चौधरी ने जसपा पार्टी की ओर कैलाली निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से उम्मीदवारी देकर विजय हासिल किया था ओर उनके पिताजी लालवीर ने नेकपा एमाले से प्रदेशसभा के लिए उम्मीदवारी दिया था । लेकिन लालवीर जसपा के ही कृष्ण चौधरी से पराजित हो गए थे ।

