Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रणबीर-कैटरीना के बीच ब्रेक-अप!

 

बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बारे में ताजा खबर यह है कि उनमें ब्रेक-अप हो गया है। दोनों ने इस बारे में कुछ बोला तो नहीं है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कैटरीना अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहती थीं। वे चाहती थीं कि रणबीर को अब सावर्जनिक रूप से स्वीकारना चाहिए कि वे कैटरीना को चाहते हैं, साथ ही कैटरीना शादी करने के पक्ष में भी थीं, लेकिन रणबीर किसी भी तरह कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं थे। कैटरीना की शर्तों को सुन उन्होंने ही इस रिश्ते को तोड़ने का फैसला किया, जिससे कैटरीना को बेहद दु:ख पहुंचा।img1140122030_1_1

रणबीर से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वे अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं और सारा ध्यान अपने करियर पर देना चाहते हैं। साथ ही उन्हें लगता है कि शादी के बाद उनकी लोकप्रियता वैसी नहीं रह पाएगी, इसलिए उन्होंने कैटरीना के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

रणबीर और कैटरीना ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं, लेकिन जिस तरह से दोनों साथ में छुट्टियां बिताते थे, उससे साफ पता चलता था कि दोनों के बीच रोमांस चल रहा है। दोनों का यह दूसरा अवसर है जब उन्हें ब्रेक-अप का सामना करना पड़ा। इसके पहले सलमान के साथ कैटरीना और दीपिका के साथ रणबीर अपना रिश्ता तोड़ चुके हैं।

पिछले दिनों वे न्यूयॉर्क छुट्टियां मनाने गए थे और वहां वे एक घर भी तलाश रहे थे। इसी बीच दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई और उन्होंने अपने रिश्ते को तोड़ने का फैसला कर लिया। न्यूयॉर्क से दोनों अलग-अलग लौटे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *