Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्लाही की जनता ने मुझे बुलाया है पुर्व सांसद ने केवल ठगने का काम किया है : राजेंद्र महतो

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मैं सर्लाही क्षेत्र दो की जनता की बिशेष आग्रह पर उम्मीदवारी दी है। उपयुक्त बातें पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता राजेंद्र महतो ने पत्रकारों को जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सर्लाही दो क्षेत्र मधेश के प्राय:सभी जिलों से विकास के मामले में काफी पीछे है। मेरा उस क्षेत्र से शुरू से लगाव रहा है इसलिए वहां की जनता हमेशा इस बात की शिकायत करती थी कि नेता जी इस क्षेत्र में आइए।

इसलिए मैं आ गया। मेरा लगाव धनुषा क्षेत्र तीन से भी उतना ही है। मैं किसी के दवाव से या हार की डर से क्षेत्र नहीं बदला हूं। निवर्तमान सांसद महेन्द्र राय यादव ने सर्लाही दो की जनता को ठगने का काम किया है। क्षेत्र में सड़क, बिद्यालय, अस्पताल आदि का विकास नहीं है। इसका सबक सर्लाही की जनता अवश्य सीखायेंगी। उन्होंने कहा कि मैं गजेन्द्र बाबू का शिष्य हूं। सिर्फ लडना जानता हूं। मधेशी की अधिकार के लिए संघर्ष करना मेरे रग रग में है। मैं दल बदलू नेता नहीं हूं।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने तथा साइमन अन्स्र्ट बीच मुलाकात

मधेशी कीअधिकार, नागरिकता समस्या, हिंदी को संपर्क भाषा के रुप में मान्यता दिलाने, धोती की मान के लिए अडिग है। इसलिए मेरी एजेंडा वहीं हैं। मैं सर्लाही दो से जीत रहा हूं। विपक्षी का काम है अनाप सनाप बोलना। इसकी परवाह नहीं है। बाहरी उम्मीदवार के बारे में प्रश्न पूछने पर उन्होंने कहा कि इसका उत्तर देना नहीं पड़ेगा। जव संविधान में ही उल्लेख है कि देश के किसी भी क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते है। इससे कौन नेता बचा है। प्रचंड चितवन छोड़ सिरहा से चुनाव लडे थे।

यह भी पढें   जनमत पार्टी के अध्यक्ष में डॉ. सीके राउत पुनः निर्वाचित

 

ऐसे कई नेता है। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के सभी उम्मीदवार चुनाव जीत रहे हैं। यह मैं दावे के साथ कह रहा हूं। परिवार की परंपरा धनुषा में हावी है। पत्नी पति चुनाव लड़ रहे है। राजेन्द्र महतो ने कहा कि लोकतंत्र मैं हार जीत का कोई मायने नहीं रखता है। भारत के सुप्रसिद्ध समाजवादी नेता लोहिया भारत के किसी भी क्षेत्र से चुनाव लडता तो चुनाव जीतता लेकिन वे प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से ही चुनाव लडते रहे और वे कभी चुनाव नहीं जीते। लेकिन अपने सिद्धांत पर अडिग रहे है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com