Sun. Jan 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में छठ पूजा की तैयारी जोरो पर, मेयर ने किया छठ घाटो का निरीक्षण

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । आस्था का पर्व छठ को लेकर जनकपुरधाम के उप नगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने बुधवार को जनकपुरधाम के गंगासागर, धनुष सागर, अरगज्जा (अंग राज सर) सहित कई सरोवरों का निरीक्षण किया। बुधवार को नेपाली सेना, नेपाल सशस्त्र बल तथा नेपाल प्रहरी के साथ आम नागरिकों ने भी गंगा सागर, धनुष सागर की सफाई की। इस सफाई अभियान में मेयर मनोज कुमार साह स्वयं हाथो में झाड़ू लेकर सफाई में जुट गये। जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के सभी सरोवरों तथा दूधमती नदी की घाट का निरीक्षण करने की जानकारी मेयर मनोज कुमार साह ने पत्रकारो को दी हैं। उन्होंने कहा हैं कि सभी बार्डाध्यक्ष को मुस्तैदी के साथ छठ घाटों की सफाई करने का आग्रह भी किया है। उन्होंने कहा कि अभी तो जनकपुरधाम से अधिक सफाई तो जनकपुरधाम के बाहर हैं। उन्होंने कहा कि नगरपालिका के सफाई कर्मी भी तत्परता दिखा रहे है। यहां ज़िक्र करना जरुरी हैं कि
पूरे नेपाल में बीरगंज के घरिहर्वा के बाद गंगासागर का छठ प्रसिद्ध हैं। जनकपुरधाम के छठ को देखने बिदेशी पर्यटक भी आते है। वही भारत से भी बहुत भी छठ करने के लिए छठव्रती पहुंचते हैं।

यह भी पढें   एसएसबी 56 वी वाहिनी व प्रशांत क्रिकेट क्लब ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *