लोसपा के दो केन्द्रीय सदस्य एमाले में प्रवेश
बारा, २८ अक्टूबर । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के २ केन्द्रीय सदस्य के साथ १० नेता तथा कार्यकर्ता नेकपा एमाले में प्रवेश किए हैं । बारा जिला निर्वाचन क्षेत्र नं. ४ के प्रतिनिधिसभा सदस्य उम्मीदवार तथा पूर्वमन्त्री उकबाल मिया की पहल में लोसपा केन्द्रीय सदस्य राजाराम साह और प्रिया रानि रश्मी सिंह, प्रदेश कमिटी सदस्य राजकुमार सिंह लगायत जिल्ला कमिटी सदस्यगण एमाले प्रवेश किए हैं । पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली के निवास भक्तपुर बालकोट पहुँचे नेतागण को अध्यक्ष ओली ने पार्टी में स्वागत किया ।

