Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अर्घाखाँची में मोटरसाइकल दुर्घटना होने से २ लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, २८ अक्टूबर अर्घाखाँची में मोटरसाइकल दुर्घटना होने से दो लोगों की मृत्यु हो गई है । सन्धिखर्क नगरपालिका के १० शिखरबार्नी में निर्माणाधीन एयरपोर्ट के रनवे में वृहस्पतिवार की रात प्रदेश नम्बर २–०३८.प.५०३२ नम्बर के मोटरसाइकल दुर्घटना में मोटरसाइकल में सवार सन्धिखर्क नगरपालिका–१ मिडिया चोक के २६ वर्षीय रोशन सुनाम और हललाइन के २२ वर्षीय कृतिम रायमाझी की घटना स्थल में मृत्यु हो गई ।
जिला प्रहरी कार्यालय के प्रमुख डीएसपी मुकुन्द रिजाल के अनुसार बा२५प ८८७६ नम्बर के दूसरी मोटरसाइकल में सवार सन्धिखर्क २ आटिकापाटा के निवासी ५७ वर्षीय हेमराज भुसाल और २० वर्षीय विष्णु पराजुली घायल हैं ।
दोनों घायलों को बुटवल के मर्सि सिटी अस्पताल में उपचार हो रहा है ।
तीव्र गति के कारण मोटरसाइकल दुर्घटना हुई होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *