Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी मन्दिर प्रकरण,निर्णय फिर्ता नही हुआ तो आन्दोलन

 

3कैलास दास, जनकपुर । गुठी संस्थान केन्द्रीय कार्यालय काठमाडू ने परम्परा के विपरित जानकी मन्दिर के महन्थ के पद पर कुर्था निवासी जगदीश दास वैष्णव (–जगदीश साह) को नियुक्त किया है । नागरिक समाज ने कडा आलोचना करते हुए इसका विरोध किया है । नागरिक समाज ने कहा है कि अगर गुठी संस्थान ने अपना निर्णय नही बदला तो उसके विरोध मे कडा आन्दोलन की जायेगी ।

जानकी मन्दिर के महन्थ रामतपेश्वर दास की उपस्थिति में नागरिक समाज, व्यापारी, बुद्धिजीवि, युवा क्लव, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि ने यह निर्णय लिया है ।

यह भी पढें   रसुवा की उपेक्षा पर चिंता: राहत और बचाव नुवाकोट केंद्रित, उत्तरगया में अब भी डेढ़ सौ लोग मदद की प्रतीक्षा में

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा है कि यहाँ की धार्मिक परम्परा अनुसार मठिहानी के महन्थ कौशल किशोर दास ने जानकी मन्दिर का महन्थ रामतपेश्वर दास को पगडी बाँधकर महन्थ का पदभार दिया था । वही परम्परा अभी चलता आ रहा है परन्तु गुठी संस्थान ने पैसा के चलखेल को लेकर गलत निर्णय लिया है ।

इधर गुठी संस्थान में स्थानीय राम युवा कमिटी, गणेश युवा कमिटी, महावीर युवा कमिटी, विश्व हिन्दु परिषद, रामानन्द युवा क्लव, जनकपुर जेसीज सहित दर्जनो संघ संस्था, साधुसन्त व्यापारी, बुद्धिजीवि, नागरिक समाज ने जनकपुर गुठी संस्थान में तालाबन्दी कर दिया है । साथ ही उसके विरोध में जिला प्रशासन कार्यालय धनुषा में ज्ञापन पत्र में दिया है ।

यह भी पढें   नेपाल ने भारत, चीन और अमेरिका से क्यों मांगा ‘क्लाइमेट मुआवजा’ ? क्या यह सचमुच कानूनी हक है ?

ज्ञापन पत्र में लिखा है अगर यह संस्थान ने अपना निर्णय फिर्ता नही लिया तो गुठी संस्थान के विरोध में कडा आन्दोलन होगा । नागरिक समाज ने गुठी संस्थान उपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की माँग भी किया है ।

3bपूर्व नगरप्रमुख ने किया भत्र्सना

जनकपुर नगरपालिका के पूर्व नगर प्रमुख बजरंग प्रसाद साह ने गुठी संस्थान व्दारा जानकी मन्दिर के महन्थ की नियुक्ति पर खेद प्रकट किया है । उन्होने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए लिखा है कि संस्थान के यह निर्णय से जनकपुर के परम्परा पर बहुत बडा प्रश्न चिन्ह खडा हुआ है । जो कभी नही टुटने वाला धार्मिक परम्परा को तोड्ने का प्रयास किया गया है । इस निर्णय को शीघ्र फिर्ता लेने के लिए उन्होने विज्ञप्ति द्वारा अपिल भी की है ।

यह भी पढें   देश के विभिन्न राजमार्ग बंद

जनकपुर धार्मिक स्थलो के नाम से प्रसिद्ध है । इसमें किसी प्रकार के हस्तक्षेप हुआ तो नागरिक समाज पिछे नही हटेगा उन्होने विज्ञप्ति में उल्लेख किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com