Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर गुठी संस्थान के हाकिम को कालीख पोतकर मारपिट किया गया

 

githiकैलास दास जनकपुर । गुठी संस्थान केन्द्रीय कार्यालय व्दारा जानकी मन्दिर के महन्थ की नियुक्ती को लेकर जनकपुर के नागरिक समाज ने आज जनकपुर गुठी संस्थान कार्यालय के हाकिम दीपक पाण्डे को चेहरे पर कालीख पोतने के साथ साथ मारपिट भी किया है । माघ १९ गते केन्द्रीय कार्यालय को पत्र अनुसार जानकी मन्दिर के महन्थ में जनकपुर ६ का रहने वाला जगदीश साह को नियुक्त किया है । उसी पत्र को गुठी संस्थान व्दारा जनकपुर कार्यालय मे दर्ता करने के कारन आक्रोशित साधुसन्त, नागरिक समाज, व्यापारी ने उन्हे मारपिट तथा कालीख पोत दिया है । नागरिक समा का कहना था कि इससे पहले भी जनकपुर गुठी संस्थान के हाकिम दीपक पाण्डे से जिल्ला प्रशासन कार्यालय में वार्ता हुइ थी कि जब तक समस्या का समाधान नही हो जाता तबतक गुठी संस्थान व्दारा किसी प्रकार का काम नही किया जाएगा । परन्तु गुठी संस्थान ने पाँच लाख रुपैया मोटा रकम लेकर केन्द्रिय कार्यालय का पत्र को दर्ता किया है । गुरुवार सुबह से ही गुठी संस्थान में जानकी मन्दिर का महन्थ रामतपेश्वर दास, मठिहानी महन्थ का जग्गरनाथ दास सहित नागरिक समाज ने गुठी कार्यालय जनकपुर के बोर्ड को तोडफोड करते हुए नाराबाजी भी किया गया है । ऐन बक्त पर पुलिस की गाडी ने गुठी का हाकिम पाण्डे को अपने भ्यान में बैठाकर जिल्ला प्रशासन कार्यालय मे ले गया है । नागरिक समाज ने पुलिस के विरोध में नाराबाजी करते हुए जिल्ला प्रशासन कार्यालय धनुषा में पहुँचा है । करीब पाँच सौ की संख्या मे रहे नागरिक समाज अभी बिलकुल आक्रोशित बने हुए है । पुलिस रामचौक पर करीब दो ट्रक जवान को तैनात कर रखी है । साथ है गुठी संस्थान में किसी प्रकार को क्षति न हो उसके लिए घेरबन्दी कर दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *