Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी मन्दिर के महन्थ को हटाने का निर्णय

 
ramtapeshwar das
राजा लौटाओ अभियान में महन्थ रामतपेश्वर दास वैष्णव

कैलास दास,जनकपुर, माघ २० गते । गुठी संस्थान केन्द्रिय कार्यालय ने जानकी मन्दिर के महन्थ राम तपेश्वर दास के जगह जगदीश दास वैष्णव को रखने का निर्णय किया है । यही माघ १७ गते गुठी संस्थान सञ्चालक समिति ने एक बैठक में यह निर्णय लिया है ।
संस्थान के लेटर पैड मे लिखा है कि श्री जानकी मन्दिर का रिक्त महन्थ पद में नियुक्ति के लिए साविक कुर्था ४ तथा हाल जनकपुर ६ के रहने वाले जगदीश दास वैष्णव के निवेदन तथा उसी कार्यालय के २०७०।९।८ गते के टिप्पणी राय सहित के कार्रवाई फाईल निर्णयार्थ गुठी संस्थान संचालक समिति के समक्ष पेश होने के बाद संस्थान ने २०३३ दफा १६ के अनुसार महन्थ रामतपेश्वर को हटकर जगदीश को नियुक्त किया है ।

यह भी पढें   त्रिवि में नियुक्तियाँ पारदर्शी और निष्पक्ष होंगी : उपकुलपति भोला थापा

निर्णय पत्र में लिखा है कि महन्थ रामतपेश्वर दास ने मन्दिर के आसपास अपने ही मन से घर निर्माण, आम्दानी खर्च का विवरण नही दिया है  और उनका कार्यअवधि भी समाप्त हो चुका है । ऐन कानून अनुसार उस जगह पर जगदीश दास वैष्णव को नियुक्त किया गया निर्णय में उल्लेख है ।

इधर नागरिक समाज का अगुवा ने गुठी संस्थान में तालाबन्दी कर दीया है । नागरिक समाज का कहना है कि जानकी मन्दिर का महन्थ वही हो सकता है जो वर्तमान महन्थ अपने शिष्य को बनाऐगा । यह परम्परा आज का नही है पौरणिक परम्परा है अगर इसे नजरअन्दाज किया तो आन्दोलन करेंगें । सन्तमहन्थ तथा नागरिक समाज ने गुठी संस्थान कें विरोध में जिल्ला प्रशासन कार्यालय में ज्ञापन पत्र भी बुझाया है ।
नागरिक समाज का कहना है कि यह घुसपैठ है । किसी ने गुठी संस्थान केन्द्रिय कार्यालय को पैसा देकर यह निर्णय करबाया है । जनकपुर गुठी संस्थान के करीब करोडौं की आम्दानी है परन्तु जनकपुर के विकास में कुछ भी खर्च नही करता है ।DSC00034

यह भी पढें   रसुवा की बाढ़ ने दिया हिमालय का चेतावनी संदेश : श्वेता दीप्ति

नागरिक अगुवा का एक व्यक्ति ने कहा कि गुठी संस्थान अन्तर्गत २५ पोखरी है । दो पोखरी से मात्र २६ लाख रुपैया आता है । ऐसा बहुत सारा निकाय है जिससे स्पष्ट होता है कि जनकपुर गुठी संस्थान में करोडो की आम्दानी है लेकिन संस्थान का दुरदसा देखा जाए तो बहुत ही दुःख लगता है ।DSC00035
नागरिक समाज ने जनकपुर गुठी संस्थान का रकम जनकपुर विकास में खर्च करने की माँग भी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com