सभी देश के भविष्य को देखते हुए मतदान करें : डा.आरजु राणा देउवा
काठमांडू, ५ नवम्बर – ४ गते मंसिर को होने वाले चुनाव के लिए चुनाव प्रचार प्रसार जोर शोर से शुरु हो चुकी है । सभी दल स्वयं को बेहतर और सामने वाले के कमी कमजोरी को दिखाते नजर आ रहें हैं अपने अपने चुनावी सभा में ।
इसी बीच शनिवार डडेल्धुरा के अजेयमरु गाउँपालिका में आयोजित सत्ता गठबन्धन के चुनावी सभा को सम्बोधन करते हुए नेपाली कांग्रेस की केन्द्रीय सदस्य डा.आरजु राणा देउवा ने कहा कि – ‘देउवा ने जे कुछ कहा है वही किया भी है । सुदूरपश्चिम के लोग बहुत सिधे सादे होते हैं । मैं अपना ही उदाहरण देती हूँ कि विवाह से पहले मैं खुद ही डडेल्धुरा नहीं बोल पाती थी यानी मुझे बहुत अच्छी तरह से इसके बारे बारे में मालुम नहीं था । मैं तो सोचती थी कि ये देउवा किस जात के होंगे ? जब देउवा प्रधानमंत्री बनें उसके बाद लोगों ने सुदूरपश्चिम को पहचाना । राणा स्वयं प्रधानमंत्री देउवा की पत्नी हैं ।
नेपाली कांग्रेस की केन्द्रीय सदस्य डा.आरजु राणा देउवा ने कहा पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा के प्रधानमन्त्री होने के बाद सुदूरपश्चिम को जाना गया है । नेतृ राणा ने यह भी दाबा किया कि प्रधानमन्त्री देउवा ने सुदूरपश्चिम के लिए जो कहा था करुँगा वही किया है । राणा ने सभी से आग्रह किया है कि सभी अपने गाँव, शहर, जगह और देश के भविष्य को देखते हुए मतदान करें । यहाँ ‘यहाँ प्रधानमन्त्री और मन्त्री होने वाले समर्थ व्यक्ति हैं । ऐसे व्यक्ति को नहीं चुने जो जितने के बाद चूहें की तरह बिल में बैठ जाए । ऐसे लोगों के जितने से कुछ नहीं होने वाला है ।

