सीता दहाल की स्थिति पुनः चिन्ताजनक
नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ की पत्नी सीता दाहाल का स्वास्थ्य अवस्था पुन: खराब हो गया है । कुछ समय पहले ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था । दाहाल के स्वास्थ्य में समस्या दिखने के बाद उन्हें अस्पताल में भरती किया गया है।
प्रचण्ड के सचिवालय अनुसार शनिबार दाहाल को ललितपुर के मेडिसिटी अस्पताल में भरती किया था । अभी उन्हें भेन्टिलेटर पर रखा गया है । सीता लम्बे समय से पार्किन्सन जैसी जटिल प्रकार के रोग से पीडित हैं । इससे पहले १५ दिन हस्पिटल में रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था ।

