Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में देश की पहली समलैंगिक उम्मीदवार मौरा हीले बनी महिला गवर्नर

 

वाशिंगटन, एजेंसी।

maura healy

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। डेमोक्रेटिक अटॉर्नी जनरल मौरा हीले ने इतिहास रच दिया है। उन्हें मैसाचुसेट्स का गवर्नर चुना गया है। मौरा हीले मैसाचुसेट्स की पहली महिला और देश की पहली समलैंगिक उम्मीदवार हैं, जो इस पद के लिए चुनी गई हैं।

रिपब्लिकन उम्मीदवार को दी मात
मौरा हीले ने रिपब्लिकन उम्मीदवार ज्योफ डाइहल (Geoff Diehl) को मात दी। मौरा हीली को 60 फीसदी से ज्यादा मत हासिल हुए, जबकि ज्योफ डाइहल को करीब 38 फीसदी वोट ही मिले। डाइहल को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त था।

यह भी पढें   जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ का 58वां साधारण सभा भव्यता के साथ संपन्न

मौरा हीले और सालेम के मेयर किम ड्रिस्कॉल उन तीन महिला गवर्नर या लेफ्टिनेंट गवर्नर उम्मीदवारों में हैं, जिन्होंने जिनकी जीत के साथ इलेक्शन डे की शुरुआत हुई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *