Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी में निर्वाचन सम्बन्धी तैयारी सम्पन्न

 

 

महोत्तरी में आसन्न प्रतिनिधिसभा तथा प्रदेशसभा सदस्य निर्वाचन के लिए   कर्मचारी व्यवस्थापन का काम जिला में पूरा हो चुका है ।   जिला के सभी  मतदानस्थल और मतदान केन्द्र के लिए  चार हजार पाँच  जनशक्ति परिचालन किया गया है ।  जिला स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकृत के कार्यालय जलेश्वर ने यह जानकारी दी है ।

जिला के चार प्रतिनिधिसभा क्षेत्र में से   तीन में तालिम सम्पन्न  होने की जानकारी   मुख्य निर्वाचन अधिकृत कार्यालय  ने दी है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 13 मई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

जिला में निर्धारित मतदान केन्द्र और दो अस्थायी केन्द्र (सैनिक ब्यारेक और कारागार)में मतदान कार्य के  लिए  दक्ष जनशक्ति व्यवस्थापन  किया गया है । मतदान केन्द्र की मतदाता सङ्ख्या और संवेदनशीलता को देखते हुए तीन से आठ  जनशक्ति  को काम पर लगाया जाएगा । क्षेत्रगत रूप में प्रतिनिधिसभा क्षेत्र–१ में नौ सौौ ८३, २ में एक हजार १९, ३ में एक हजार २७ और ४ में नौ सौ ७६ कर्मचारी तैनात करने की जानकारी  कार्यालय  ने दी है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा प्रबन्ध के लिए  जनशक्ति परिचालित किया गया है ।

यह भी पढें   ट्रंप और शी चिंनफिंग की मुलाकात पर ईरान और ताइवान के मुद्दों के हावी रहने की उम्मीद

सभी मतदान केन्द्र में मतदान सामग्री (मतपत्र और अन्य बन्दोबस्ती का समान)  भी पहुँचाया जा चुकका है ।

चार प्रतिनिधिसभा और आठ प्रदेशसभा क्षेत्र वाले इस   जिला में आसन्न मङ्सिर ४ के निर्वाचन के लिए  तीन लाख ९७ हजार ३० मतदाता हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *