Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हवा में टकराए एयर शो के दौरान दो विमान, तीन की मौत

 
फाइल चित्र

अमेरिका के टेक्सास में द्वितीय विश्व युद्ध के समय के दो विमान एयर शो के दौरान हवा में ही टकरा गए। घटना के तुरंत बाद ही दोनों विमानों क्रैश हुए और आग लग गई थी। खबर है कि इस दौरान तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

घटना शनिवार को टेक्सास के डेलास की है। यहां द्वितीय विश्व युद्ध की यादगार के तौर पर आयोजित एयर शो के दौरान एक बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस बॉम्बर और बेल पी-63 किंग कोबरा फाइटर टकरा गए। फेडरल एविएशन एडमिनिसट्रेशन (FAA) ने बताया है कि घटना डेलास एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 1.20 बजे हुई।

यह भी पढें   भारत को जानो परीक्षा में 400 छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो भी शेयर किए गए हैं। इनमें से एक में नजर आ रहा है कि बहुत ज्यादा ऊंचाई पर नहीं उड़ रहे दो विमान पंखों के जरिए टकरा गए। एक्सीडेंट के तुरंत बाद ही दोनों विमान आग का गोला बनकर जमीन पर गिरे। बोल्डर काउंटी शैरिफ ऑफिस की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, एक मलबे से दो लोगों के शव मिले हैं। जबकि, एक अन्य दूसरे मलबे मे मिला।

यह भी पढें   रसुवा का सड़क सञ्जाल पुनः संचालन में आया

इधर, घटना की गंभीरता के मद्देनजर FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने जांच शुरू कर दी है। डेलास मेयर ने ट्वीट किया, ‘जैसे कि आप में कई लोगों ने देखा कि हमारे शहर में एयरशो के दौरान एक दुखद घटना हुई। फिलहाल, पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है या मिली जानकारी की पुष्टि नहीं हो सकी है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने घटनास्थल की कमान संभाल ली है। डेलास पुलिस विभाग और डेलास फायर रेस्क्यू की तरफ से मदद पहुंचाई जा रही है।’

यह भी पढें   नेपाल सरकार ने बदला फैसला, अब विदेशी खोज एवं बचाव दलों को दी अनुमति, भारत से 11 सदस्यीय टीम

चार इंजन वाले B-17 बॉम्बर ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बड़ी भूमिका निभाई थी। वहीं, P-63 किंगकोबरा का उस दौरान बेल एयरक्राफ्ट ने तैयार किया था। इसका इस्तेमाल केवल सोवियत एयर फोर्स करती थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com