मतदाता पहुँच गए हैं अपने क्षेत्र में मतदान के लिए
काठमांडू, ३ मंसिर – मतदान आपका अधिकार है इसका सही उपयोग करें । आप किसे मतदान कर रहें हैं इस बारे में पूरी तरह से सोच के तब मतदान करें । हम और आप हमेशा यही सोचते हैं कहते हैं कि कोई नेता ऐसा नहीं है जिसपर विश्वास किया जा सकें । लेकिन फिर भी मतदान करना है और इसके लिए मतदाता पहुँचेंगे अपने जिले में । कल सुबह मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है जिन्हें मतदान करना है वो अपने अपने क्षेत्र में पहुँच चुके हैं । अभी की अगर बात करें तो प्रतिनिधिसभा और प्रदेश सभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए लगभग पाँच लाख मतदाता अपने चुनाव क्षेत्र जिला जा चुके हैं । विभिन्न जिला से राजधानी में काम करने वाले लोग चुनाव के लिए मंगलबार से ही घर जाने लगे हैं । अभी एक तरह से ऐसी अवस्था है जैसे दशै और तिहार या छठ के समय में होता है । राजधानी बिल्कुल खाली हो जाती है ।
मंगलवार को ४० हजार ३५९, बुधबार ५५ हजार ३४५, वृहस्पतिवार ६३ हजार ३२४ और शुक्रबार की रात तक ८० हजार लोग राजधानी से बाहर जा चुके हैं । और आज सुबह यानी शनिवार को भी बहुत लोग राजधानी छोड़कर अपने अपने जगहों पर मतदान के लिए पहुँच जाऐगे ।
राजधानी से इतने लोग जा चुके हैं लेकिन अपने मतदान का वो सही उपयोग करेंगे या नहीं । ये नहीं कहा जा सकता है ।

