Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मतदान अधिकृत बिस्तर पर  मृत अवस्था में मिला

 

३ मंसिर २०७९

सोलुखुम्बु के नेचासल्यान गाँवपालिका–५ में एक मतदान अधिकृत  मृत अवस्था में मिला है । सोई हुई अवस्था में उनका शव प्राप्त हुआ है ।

सर्लाही के हरिपुर्वा नगरपालिका–५ के फुर्के सामुदायिक वन मतदान केन्द्र में  नियुक्त मतदान अधिकृत ५६ वर्षीय बिल्टु राय शनिबार सुबह  मृत पाए गए । बीती रात मतदान केन्द्र में ही सोए  राय को जब आज सुबह ४ बजे  अन्य कर्मचारी उठाने गए तो उन्होंने राय को बिस्तर पर ही मृत देखा ।  इस बात की जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय सोलेखुम्बु के प्रहरी निरीक्षक एवं सूचना अधिकारी रामकिशोर साह को दी गई ।  बताया जा रहा है कि राय लम्बे समय से   सुगर और हृदय रोग से ग्रसित थे ।   राय आयुर्वेद स्वास्थ्य केन्द्र नेचा में कार्यरत थे।

यह भी पढें   लेन-देन के विवाद पर हुए समझौते को रद्द करने की मांग को लेकर जनकपुरधाम में साहूकारों का प्रदर्शन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com