पर्सा क्षेत्र नम्बर १ में जसपा के प्रदीप यादव विजयी
काठमांडू, ७ मंसिर–
पर्सा क्षेत्र नम्बर १ में जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के प्रदीप यादव पुनः निर्वाचित हुए हैं ।
नेपाली कांग्रेस के बागी उम्मीदवार अजयकुमार द्विवेदी को पाराजित कर वो निर्वाचित हुए हैं । पूर्व वन तथा वातावरण मन्त्री समेत रहे यादव को नेकपा एमाले ने समर्थन किया था । यादव ने २२ हजार ५ सौ ३७ मत प्राप्त किया है ।

