Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी के अध्य्क्ष डा सी. के. राउत ने जसपा के अध्यक्ष को 18हजार63मतो से हराया

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनमत पार्टी के संयोजक डा. सी. के. राउत ने पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा जसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र यादव को 18हजार63मत से हराया है।
राउत को 35हजार 32मत मिला। वही उपेन्द्र यादव 16हजार779
ही ले पाये। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के जय प्रकाश ठाकुर को7हजार347मत मिले। पूरे नेपाल में इस क्षेत्र की चर्चा थी। नासा में वैज्ञानिक रह चुके डा. सी. के. राउत राजनीति में आते ही मधेश को अलग राष्ट्र की वकालत शुरू कर दी। राज्य पक्ष ने उन देश द्रोह का आरोप लगाकर जेल में डाल दिया। मधेशी के अधिकार के लिए नये अवतार मधेशी जनता मान रहे है। सत्ता के लिए मधेशी के बिरोधी पार्टी एमाले से जसपा ने समझौता कर लिया वही लोसपा ने भी नेपाली कांग्रेस, माओवादी जैसे पार्टी के साथ गठबंधन करने से मधेशी जनता को दोनो दलो से मोह भंग हो गया है। अब मधेशी को सी. के. राउत केजनमत पार्टी में दिखाई दी रही है। यही कारण है कि पूरे मधेश में इसका प्रदर्शन अच्छा रहा है।

यह भी पढें   रवि लामिछाने से जुड़े मामले की सुनवाई स्थगित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *