Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानस तथा वोलवम परिवार द्वारा अयोध्या धाम में सवा करोड़ पार्थिव शिव लिंग की होगी पूजा

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मानस वोलवम सहयोग में अयोध्याधाम में मंसीर19गते को सवा करोड़ पार्थिव शिव लिंग का पूजन किया जाएगा। इसके लिए जनकपुरधाम के जानकी मंदिर से 16गते को सौ लोगो की जत्था अयोध्याधाम के लिए प्रस्थान करेंगे। उपयुक्त जानकारी श्री मानस तथा बोलवम परिवार के अध्यक्ष ललन ठाकुर ने पत्रकारों को दी है। उन्होंने कहा हैं कि कमला, विमला तथा दूधमती नदी के जल तथा मिट्टी भी ले जाया जा रहा है जिससे पार्थिक शिवलिंग बनाने में प्रयोग होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्याधाम में सवा करोड़ पार्थिव शिव लिंग की पूजा होने से जनकपुरधाम तथा अयोध्याधाम के बीच और मधुर संबंध स्थापित हो सकेगा। ललन ठाकुर ने कहा है कि सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग की पूजा जनकपुरधाम तथा सौराठ में हो चुका है। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव भी जत्था के साथ जा रहे हैं।

यह भी पढें   न्यायाधीश रणबहादुर बम हत्याकांड के दोषी फरार बाबु थापा सर्लाही से गिरफ्तार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com